झारखंड में JPSC परीक्षा विवाद: BJP सांसदों ने सीबीआई जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की और झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार पर छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर ‘‘दोहरा मापदंड’’ अपनाने का आरोप लगाया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों को लेकर राज्य में छात्र पिछले पांच दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

जब से झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन सरकार सत्ता में आई है, हर परीक्षा में अनियमितताएं और गड़बड़ी हुई है।’’ झारखंड के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘झारखंड के युवा पिछले पांच दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं... उन्हें (राहुल गांधी) झारखंड के युवाओं के बारे में भी बोलना चाहिए और संसद में उनकी चिंताओं को उठाना चाहिए।’’ भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में लाखों युवा भारी बारिश के बावजूद धरना दे रहे हैं और कथित परीक्षा अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘जेपीएससी और एसएससी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोप लगे हैं। यह भारत में पहली बार हुआ है, जहां आरोपों के मुताबिक, पूरे होटल को बुक किया गया था, ताकि उत्तर पुस्तिकाएं वहां भरी जा सकें।’’ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि इस मामले में चल रही जांच ‘‘महज लीपापोती’’ है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘सीआईडी ​​जांच शुरू की गई है और जेपीएससी अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव की पत्नी खुद आयोग की सदस्य हैं और उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। यही कारण है कि सत्तारूढ़ दल इस मामले को दबाना चाहता है।’’ दुबे ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यदि आपमें नैतिक साहस है, तो अभी जाएं।

नीट की पुनर्परीक्षा पहले ही ठीक से आयोजित की जा चुकी है... फिर भी, हमने छात्रों की चिंताओं को सुना। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया, और हमने कहा है कि मुआवजा दिया जाएगा।’’ भाजपा नेता आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में बार-बार अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘कांग्रेस झारखंड में इन मुद्दों पर चुप क्यों रहती है।

प्रमुख खबरें

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा