BJP संसदीय दल की बैठक में उठा राम मंदिर मुद्दा, राजनाथ बोले- धैर्य रखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

नयी दिल्ली। भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को राम मंदिर का मुद्दा उठा और कुछ सांसदों ने पूछा कि मंदिर का निर्माण कब होगा। इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि सभी ऐसा चाहते हैं और धैर्य रखें। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और हरिनारायण राजभर एवं कुछ अन्य सांसदों ने इस विषय को तब उठाया जब गृह मंत्री पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे। भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं थे।

सूत्रों ने बताया कि सिंह ने सांसदों से कहा कि यह सभी की इच्छा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और वे धैर्य रखें। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कुछ हिन्दुवादी संगठन राम मंदिर के जल्द निर्माण की वकालत कर रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इसके लिये कानून बनाने पर जोर दिया है। हालांकि भाजपा का मानना है कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन उसने इस उद्देश्य के लिये कानून लाने पर उसने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि विपक्ष में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समान हो। उन्होंने पार्टी सांसदों से 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिये काम करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना