भाजपा ने पूर्व बीपीएफ सदस्य दैमारी को असम राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा ने असम की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पूर्व सांसद बिस्वजीत दैमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। दैमारी ने 2020 में बीपीएफ के सदस्य के रूप में राज्यसभा का चुनाव जीता था लेकिन भाजपा और बीपीएफ के संबंधों में आई खटास के बाद उन्होंने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : देसी शराब पीने से चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गम्भीर

बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दैमारी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि असम विधानसभा में भाजपा के पास आवश्यक संख्या बल है।

इसे भी पढ़ें: दूसरी बार प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीर

दैमारी पहली बार 2008 में राज्यसभा पहुंचे थे। भाजपा ने तेलंगाना में होने वाले विधान परिषद (स्नातक) चुनावों के लिए भी दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने एन. रामचंदर राव और गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray