ओड़िशा में होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2017

भुवनेश्वर। भाजपा 15 अप्रैल को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक करेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं अन्य नेता हिस्सा लेंगे। इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री हाल के पंचायत चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित समर्थन देने पर जनता को धन्यवाद देने के लिए ओड़िशा आयेंगे।’’

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा ने बताया कि ओड़िशा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक वर्ष 2019 के आम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं और प्रोत्साहित करेगी। वरिष्ठ पार्टी नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू एवं अन्य पार्टी नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रधान ने बताया कि सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि ओड़िशा के पार्टी मामलों के प्रभारी अरुण सिंह और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (संगठन) सौदान सिंह बैठक की तैयारी की निगरानी के लिए रविवार को ओड़िशा आयेंगे।

 

प्रमुख खबरें

हताशा का दौर खत्म, Gen-Z के लिए अवसरों की भरमार, PM मोदी ने युवाओं को किया सशक्त

6000 सैनिक, RDX, तोप, टैंक से होगा हमला, TTP ने पाकिस्तान के पुख्ता इलाज का पूरा रोडमैप कर लिया तैयार

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

17 साल का वनवास समाप्त कर बांग्लादेश में लौटा प्रिंस, अब यूनुस की होगी छुट्टी?