भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्षों से ली कोरोना की जानकारी

By दिनेश शुक्ल | May 09, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा के जिला पंचायत के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ चर्चा कर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी ली और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राहत कार्यक्रमों  की समीक्षा की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित थे। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ग्रीन जोन के जिले भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ग्रीन जोन में 24 की जगह 14 जिले ही बचे

 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रदेश सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन की इन विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी अच्छा कार्य किया है और पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पीएम केयर्स फंड, फीड द नीड कार्यक्रम, आरोग्य सेतु एप और थैंकिंग कोरोना वॉरियर्स सभी अभियानों में अच्छी प्रगति हुई है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार के नए श्रम कानून का विरोध शुरू, इंटक ने कहा हम न्यायालय की शरण में जाएगें

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को प्रदेश में पार्टी द्वारा चल रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। नड्डा ने खासकर ग्रामीण अंचलों में सरकार और पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में सरकार ने जो व्यवस्था बनाई है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसमें जिस तरह सहयोग किया है, उससे लोगों राहत मिली है। उन्होंने प्रदेश में सरकार के विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली और जिला पंचायत अध्यक्षों से जरूरतमंदों को हर तरह से मदद पहुंचाने की अपील की।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा