By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021
नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को पार्टी के किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता मनोज यादव ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा फैलायी जा रही गलत सूचना का जवाब देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।