BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से पूनम महाजन की जगह वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन की जगह चर्चित वकील उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया। निकम मुंबई आतंकी हमले के मामले में सरकारी वकील थे। निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई महत्वपूर्ण मामलों में विशेष लोक अभियोजक रह चुके हैं। भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन 2014 और 2019 में मुंबई उत्तर मध्य सीट से निर्वाचित हुईं। पूनम भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट