बंगाल के उत्तर 24 परगना में स्थित भाजपा कार्यालय जलकर खाक, पार्टी ने तृणमूल पर मढ़ा दोष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा का कार्यालय आग में जलकर खाक हो गया और पार्टी के नेताओं ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है। बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत बबनपुर में स्थित भाजपा के कार्यालय में बुधवार रात आग लग गयी। पुलिस ने कहा कि मोहनपुर ग्राम पंचायत के तहत बबनपुर इलाके में पार्टी के एक कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कल देर रात आग कैसे लगी। मामला दर्ज किया गया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Middle East Tension | ओमान की खाड़ी में भारी तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद IRGC का ड्रोन हमला

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत