भाजपा पदाधिकारी, सांसद , मंत्री एवं विधायक माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रम को जनांदोलन के रूप में चलाए : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 23, 2022

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 7792 बूथों पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी , सांसद, मंत्री एवं विधायक अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' कार्यक्रम सुनेंगे, यह कार्यक्रम इस महीने 30 जनवरी को सुबह 11 बजे के बजाय सुबह 11.30 बजे होगा, कश्यप ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद करने के बाद सुबह 11.30 बजे 'मन की बात' शुरू होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, ज़िला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, सांसद , मंत्री एवं विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा माइक्रो डोनेशन के कार्यक्रमो को एक जनांदोलन के रूप में चलाए । उन्होंने आह्वान किया कि माइक्रो डोनेशन के लिए कार्यकर्ता एवं जनता बढ़ चढ़ कर भाग ले, अभी तक हिमाचल प्रदेश में 6845 लोगों ने इस महाअभियान में भाग लिया हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा संग समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है, भाजपा को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में हम सबको सहभागी बनना है।

इसे भी पढ़ें: ज़हरीली शराब मामले में कांग्रेस पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुकी है : भाजपा

इस कार्यक्रम में सभी 5रु से 1000रु तक दान पार्टी को कर सकते है और यह दान केवल नमो एप के माध्यम से किया जा रहा है। कश्यप ने कहा कि भाजपा आने वाले 5 राज्यों के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है और हम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने जा रहे है। उत्तराखंड और पंजाब में हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता कार्यरत है और चुनावी जीत के लिए दिन रात काम कर रहे है।  इन 5 राज्यों के चुनावों में देश के 18.3 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे और 10 मार्च को नातेज़े भाजपा के पक्ष में आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने सामान्य सेवा केन्द्रों का दायरा बढ़ाने के लिए चम्बा जिले की सराहना की

 

उन्होंने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, हम सभी प्रदेशवासियों को कोरोना माहमारी से सावधान रहने का आग्रह करते है, हम सबको अपना संकल्प और दृढ़ करना होगा कि हम इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए एक नागरिक के नाते,अपने कर्तव्य का पालन करेंगे,केंद्र सरकार,राज्य सरकारों के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे। इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ”।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक