Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने पर बोली भाजपा, OBC समाज को गाली देने की वजह से हुई सजा

By अंकित सिंह | Mar 24, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। सूरत कोर्ट ने मानहानी मामले में राहुल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इसी के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता को लेकर आशंका जताई जा रही थी। राहुल की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस सरकार पर हमलवार है। वहीं, भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि ओबीसी समाज को गाली देने की वजह से सजा हुई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि क्या एक पूरे समाज को चोर बोल सकते हैं? क्या कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए छोटे समाज और ओबीसी समाज का अपमान करना और माफी भी न मांगना ही अभिव्यक्ति की आज़ादी है। गाली देने में और आलोचना करने में अंतर है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस ने कहा, सच बोलने की सजा दी गई, हम भयभीत या चुप नहीं होंगे

वहीं, सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता पर कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा ने उन्हें अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो BJP सरकार से बाहर हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा