UP में मुसलमान वोट में सेंध लगाने के लिए बीजेपी का ऑपरेशन शुरू, पहली बार किसी पार्टी द्वारा की जाएगी पसमांदा मुस्लिमों की बैठक

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2022

भाजपा की अल्पसंख्यक शाखा रविवार को लखनऊ में समुदाय के “बुद्धिजीवियों” की एक बैठक आयोजित कर रही है। देश में किसी राजनीतिक दल द्वारा पसमांदा मुसलमानों के लिए इसे इस तरह का पहला कार्यक्रम बताया जा रहा है। ये बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी समुदायों के "वंचित और दलित" वर्गों तक पहुंचने का आग्रह करने के तीन महीने बाद आई है। बीजेपी के इस कदम को पसमांदा (पिछड़े वर्ग) मुसलमानों के लिए एक आउटरीच के रूप में देखा जा रहा है। 'पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन' के नाम से होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बैठक में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा यूपी सरकार में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी शामिल होंगे। वह भाजपा राज्य सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री और पसमांदा हैं।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम वोट पर भाजपा की नजर, यूपी में पहली बार करेगी पसमांदा सम्मेलन, इन नेताओं के शामिल होने की संभावना

पसमांदा मुसलमानों को साधने के लिए भाजपा का रुख इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मुसलमानों के बीच उनकी 85 प्रतिशत की भारी भागीदारी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों के वोट बैंक से मेल खाते इस समुदाय को वे अपने साथ जोड़ने के प्रयास में रहते हैं। एक पसमांदा नेता के अनुसार, मुस्लिम समुदायों के हिस्से के रूप में कई जातियों की पहचान की गई है जो बाकी की तुलना में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। इनमें अंसारी, मंसूरी, कासगर, रायन, गुजर, घोसी, कुरैशी, इदरीसी, नाइक, फकीर, सैफी, अल्वी और सलमानी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए