BJP ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का ‘आदेश’ दिया : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने से पहले आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शायद जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) ‘‘बहुत शक्तिशाली हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं।’’ ट्विटर पर जारी पांच मिनट के वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि वह आबकारी मामले में सीबीआई के सवालों का सच्चाई और ईमानदारी से जवाब देंगे, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा, ‘‘मुझे आज सीबीआई ने तलब किया है और मैं सभी जवाब ईमानदारी से दूंगा। ये लोग बहुत शक्तिशाली हैं। वे किसी को भी जेल भेज सकते हैं, चाहे उस व्यक्ति ने कोई अपराध किया हो या न नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नये मामले सामने आये, दो लोगों की मौत

केजरीवाल को गवाह के रूप में बुलाया गया है और वह आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं हैं। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है। सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य