BJP Parliamentary Meeting में PM Modi ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- East India Company के जैसे विपक्षी दलों ने बनाया INDIA

By रितिका कमठान | Jul 25, 2023

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर  बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिलकुल दिशाहीन है। आज तक के इतिहास में ऐसा विपक्ष नहीं देखा है।

संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम प्रदर्शन करना है। विपक्ष जो कर रहा है उसे करने दें और सांसद व नेता अपने काम पर ध्यान दें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लंबे अर्से तक सत्ता में आने के लिए इच्छुक नहीं लग रहा है। उनकी इच्छा सिर्फ विपक्ष में रहने की ही बनी हुई है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश बनाना हमारा उद्देश्य है। केंद्र में जब तीसरी बार एनडीए सत्ता में आएगी तो हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। विपक्ष को देश से मतलब नहीं है। विपक्ष खुद दिशाहीन है।

चर्चा के लिए बुलाई थी बैठक
यह बैठक पार्टी सांसदों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। मणिपुर में हिंसा पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा दोनों को सोमवार को स्थगित कर दिया गया। पिछले सप्ताह मानसून सत्र के पहले दो दिनों में इसी तरह का हंगामा हुआ था, जिसके कारण संसद में लगभग शून्य कामकाज हुआ था।

गौरतलब है कि उच्च सदन के सत्र शुरू होने से पहले फ्लोर प्रबंधन रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA.) के सदस्य आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !