भाजपा संसदीय दल की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर मंथन, पीएम मोदी भी हैं मौजूद

By अंकित सिंह | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष, अब तक दोनों ही ओर से अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से आज उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है। नामों की चर्चा के लिए भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। भाजपा संसदीय दल को पार्टी का सर्वोच्च नीति निर्धारक माना जाता है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं। मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: देश के इतिहास में निर्विरोध चुने गए इकलौते राष्ट्रपति रहे हैं नीलम संजीव रेड्डी

सूत्रों ने बताया है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए कई नामों पर चर्चा होनी है। इसके बाद गठबंधन के सहयोगियों को भी भाजपा विश्वास में लेने की कोशिश करेगी। विपक्ष की बात करें तो माना जा रहा है कि रविवार को इस पर सर्वदलीय बैठक हो सकती है। विपक्ष उपराष्ट्रपति चुनाव में भी साझा उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर तैयार हो सकता है। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि पार्टी अपनी ओर से किसी नाम का ऐलान नहीं करेगी। विपक्षी दलों की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि देश के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचन मंडल में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से केवल भाजपा के 394 सांसद हैं। जीत के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती है। 

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा