लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही भाजपा अपने इस मंसूबे को पूरा करने के लिए दूसरे राज्यों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में पहुंचा रही है। अखिलेश ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘भाजपा बूथ स्तर पर साजिश में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से संघ के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके।’’

इसे भी पढ़ें: नारायण राणे का इरादा मुख्यमंत्री का अपमान करने का नहीं था, उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान पर बोले आठवले

यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है और 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

प्रमुख खबरें

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी

Silk Road Net in Central Asia | सिल्क रोड का असली सच: मध्य एशिया में चीन का खतरनाक खेल! | Teh Tak Part 5

Decoding String Of Pearls | क्या ड्रैगन के गुलाम बन जाएंगे कई देश? | Teh Tak 4

China Enters India Backyard | नेपाल-बांग्लादेश में चीन की सीक्रेट एंट्री:चिकन नेक पर कितना बड़ा खतरा? | Teh Tak Part 3