पलायन की याद दिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विरोध के माहौल को पलट रही है भाजपा

By नीरज कुमार दुबे | Jan 22, 2022

नमस्कार न्यूजरूम में आप सभी का स्वागत है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद प्रचार करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं तो शुक्रवार से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं और लगातार प्रचार कर रहे हैं और संगठनात्मक बैठकें कर रहे हैं। वहीं विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा ने आज सुबह 403 प्रचार वाहनों को रवाना किया। यह प्रचार वाहन राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी अभियान रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में व्यापारी और अन्य लोग पलायन करते थे, लेकिन 2017 के बाद अपराधी पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार थे लेकिन ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई और हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरह से ये हमारी पार्टी के लिए अच्छा है। हमने काफी समय से UP में बहुत ज़्यादा सीटों से चुनाव नहीं लड़ा है। गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये दरवाजा बीजेपी के लिए एक दम बंद है और बाकी पार्टियों के लिए खुला है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और भाजपा एक हद तक एक ही बिसात पर खेल रहे हैं क्योंकि दोनों का फायदा उसी तरह की राजनीति से हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने भगवंत मान को आगे नहीं किया है बल्कि हालात देख अपने पैर पीछे खींचे हैं

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती पर पूछे गये सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि चुनाव भी आ गया लेकिन फिर भी वो सक्रिय नहीं हुईं, हो सकता है कि उन पर भाजपा सरकार का दबाव हो।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक