भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात में डाला वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में मंगलवार को अपना वोट डाला। नारनपुरा क्षेत्र गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से मैदान में है, जहां से अभी तक भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ा करते थे। वोट डालने के बाद शाह ने लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।

पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ रहे शाह ने कहा, ‘‘ आपका हर एक वोट देश को आगे ले जा सकता है, यह देश को सुरक्षित कर सकता है और देश को विकास की राह पर आगे ले जा सकता है।’’ वोट डालने के बाद भाजपा नेता ने मतदान केन्द्र के पास स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना की। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए एकसाथ मंगलवार को मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका