देवभूमि में शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा बोले- हमारी सरकार में खुले रहते हैं सभी रास्ते

By अनुराग गुप्ता | Dec 18, 2021

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा 41 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के लिए शुरू की जा रही है। मैं चुनाव के दौरान फिर से दौरा करूंगा। उन्होंने कहा कि हमें मनसा देवी का आशीर्वाद प्राप्त हो, ऐसी मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं। 

इसे भी पढ़ें: अमेठी में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, बोले- आज हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच में हो रही लड़ाई

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मैं ये जो उत्साह, हर्षोल्लास और ये जो उमंग देख रहा हूं, ये इस बात को बताता है कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को फिर से आशीर्वाद देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की एक नई कहानी हमने देखी है। पहले उत्तराखंड में यात्री आता था तो उसे पहला सिग्नल मिलता था- वनवे ट्रैफिक। फिर उसे दूसरा सिग्नल मिलता था, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद। भाजपा सरकार में अब सभी रास्ते 24 घंटे खुले मिलते हैं।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान