भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की लोगों के नाम चिट्ठी, बोले- विपक्ष ने देश की भावना पर किया सीधा हमला

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के नागरिकों को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने विपक्ष पर भी कई बड़े आरोप लगाए हैं। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने लिखा कि सरकार के विकास की राजनीति पर जोर देने का अस्वीकृत एवं निराश दलों द्वारा वोट बैंक तथा विभाजनकारी राजनीति कर विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम विपक्षी दलों से विकास की राजनीतिक करने का आग्रह करेंगे। नड्डा ने कहा कि विपक्षी दलों की ‘‘वोट बैंक की राजनीति, विभाजनकारी राजनीति और चयनात्मक राजनीति की परखी गई या मुझे कहना चाहिए कि धूल में मिली और जंग खा चुकी सोच अब काम नहीं कर रही’’ क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर जोर दिए जाने से भारतीय सशक्त बन रहे हैं तथा उन्हें और ऊपर उठने के लिए पंख मिल रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के 13 नेताओं ने देश में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा और घृणापूर्ण भाषण संबंधी घटनाओं को लेकर शनिवार को गंभीर चिंता जताई थी और लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की थी। विपक्षी नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘‘चुप्पी’’ पर भी सवाल उठाया था। संयुक्त बयान में 13 विपक्षी दलों ने कहा कि वे ‘क्षुब्ध’ हैं कि भोजन, वेशभूषा, आस्था, त्योहारों और जैसे मुद्दों का इस्तेमाल सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा समाज का ध्रुवीकरण करने के लिये किया जा रहा है। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 13 नेताओं ने जारी किया था।

प्रमुख खबरें

Swiggy में बढ़ा भारतीयों का दबदबा, 50% से ज्यादा हुई हिस्सेदारी, Share Price में आया उछाल

Fitness Startup Cult.fit का बड़ा दांव, IPO के लिए SEBI में अर्जी, जुटाएगी ₹950 करोड़ की रकम

Share Market में U-Turn, चार दिन की बंपर तेजी के बाद मुनाफावसूली से Sensex-Nifty लुढ़के

Jakarta में ऐतिहासिक समझौता: Indonesia को BrahMos मिसाइल, Sabang पोर्ट और EVM देगा India