भाजपा अध्यक्ष JP Nadda रविवार को तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करने के लिए रविवार को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हैदराबाद से लगभग 140 किलोमीटर दूर नगरकुर्नूल में जनसभा के अलावा, भाजपा के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नड्डा के हैदराबाद में सोशल मीडिया के कुछ ‘इंफ्लुएंसर’ से मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने भारत से साझेदारी बढ़ाने के लिए प्रयास बढ़ाने पर जोर दिया

उन्होंने कहा कि ये बैठकें राजनीतिक प्रकृति की नहीं होंगी। सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना में भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत आने वाले महीनों में राज्य में कई जनसभा आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा, क्योंकि वह उस समय चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से निपटने के उपायों में व्यस्त थे।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में दीपावली पर SSI समेत 10 लोगों की हत्या, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Turkiye Steel Plant में क्रेन गिरने से जोरदार धमाका, 16 कर्मियों की जान गई

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज