भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) की सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को झारखंड के गिरीडीह में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड दौरे पर नड्डा भाजपा के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत राज्य के प्रतिष्ठित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “नड्डा का गिरिडीह में सरोद वादक मोर जी और मुकुट केडिया जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।”

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे के बीच अमेरिका ने H-1B Visa पर पेश किया नया प्लान, भारतीय लोगों को होगा फायदा!

गिरिडीह में कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नड्डा झारसुगुड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के लिए ओडिशा रवाना होंगे। बयान के मुताबिक, नड्डा शुक्रवार को ओडिशा के भवानीपटना में मां मणिकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत भवानीपटना में कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा