बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा का एमपी दौरा, उज्जैन में बाबा महाकाल के करेंगे दर्शन

By सुयश भट्ट | Mar 07, 2022

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मार्च को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान इंदौर में संगठनात्मक बैठक लेंगे। अब तक के कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। समर्पण निधि अभियान सहित अन्य विषयों की जानकारी लेंगे। 

इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का चुनाव, पीएम मोदी और सीएम योगी ने लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की 

दरअसल उनके प्रवास को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा समेत कई नेता शामिल हुए। 

उधर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद और वैचारिक दृष्टिकोण बनाने एवं पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से बैठक कर संवाद किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे द्वारा उनके स्वागत व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:भारत में पांच हजार से भी कम हुए कोरोना के केस, 24 घंटे में 4362 नए मामले 

आपको बता दें कि उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद नड्डा सीधे देवास पहुंचेंगे। जहां पोषण आहार केंद्र संबंधी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। बाद में भोपाल निकल जाएंगे। भोपाल में एक कार्यक्रम में नड्डा बतौर अतिथि शामिल होंगे। नड्डा के एमपी आगमन को लेकर इंदौर, उज्जैन, देवास व भोपाल में बीजेपी संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर