भाजपा अध्यक्ष नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे सोमवार को छत्तीसगढ़ में रहेंगे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे. पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी-अपनी पार्टियों के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर (सरगुजा) रवाना होने से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान कई विषयों पर व्याख्यान होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

साय ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी व्याख्यान देंगे। उन्होंने कहा कि यह विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सहायक होगा।

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि खरगे सोमवार को दोपहर 12.30 बजे यहां साइंस कॉलेज मैदान में पार्टी की ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि खरगे शाम चार बजे यहां राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उसके बाद शाम पांच बजे प्रदेश इकाई की कार्यकारी समिति की बैठक करेंगे।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं