भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सदस्यता अभियान पर तेलंगाना में पार्टी नेताओं से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को तेलंगाना के एक दिवसीय दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के महासचिव कसम वेंकटेश्वरलू ने संवाददाताओं को बताया कि नड्डा ने पार्टी नेताओं से राज्य में सत्ता में आने (वर्ष 2028 में होने वाले अगले चुनाव में) के लिए सदस्यता अभियान को आधार बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि नड्डा ने नेताओं से कहा कि वे अभियान के शेष 15 दिनों के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत करें। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 119 में से आठ सीटें जीती थीं और लोकसभा चुनाव में भी उसे इतनी ही सीटें मिली थीं।

प्रमुख खबरें

UN सुधार और परमाणु हथियारों पर बातचीत के लिए Donald Trump, शी चिनफिंग और पुतिन सहमत

SD Pay App से 1,211 करोड़ रुपये की ठगी, Randeep Surjewala ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

Wellington Test में New Zealand की वापसी के बाद Mohammed Siraj को बाहर रखने पर Ravi Shastri भड़के

Amazon Prime India के प्रमुख Abhinav Agarwal ने 16 साल बाद दिया इस्तीफा