भाजपा अध्यक्ष शाह ने मैहर में प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर में की पूजा अर्चना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2018

सतना (मप्र)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुबह यहां जिला मुख्यालय से लगभग 36 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मैहर में शारदा माता मंदिर में पूजा अर्चना की। शाह मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में दौरे पर हैं।

शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। भाजपा अध्यक्ष ने कल रात को मैहर में रोड शो किया और उसके बाद वह रात्रि में इस पवित्र नगरी में ही ठहरे थे। 

आज सुबह चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत से पहले शाह ने मैहर में त्रिकुटा पर्वत स्थित शारदा माता मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह नरसिंहपुर जिले में जनसभा को सम्बोधित करने के लिये रवाना हो गये।

 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शाह पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश में पिछले 15 साल से सत्ता में है और लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिये चुनावी मैदान में है। पिछले 15 साल से कांग्रेस सत्ता से बाहर है और इस बार सत्ता में वापस आने के लिये जंगी प्रयास कर रही है। 

 

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई