Sivasagar Assembly Seat: Sivasagar में BJP की प्रतिष्ठा दांव पर, क्या पहली बार खुलेगा पार्टी का खाता

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2026

असम की शिवसागर विधानसभा सीट एक अहम सीट है। यह विधानसभा सीट ब्रह्मपुत्र घाटी के मैदानों में है और नागालैंड बॉर्डर के पास है। यहां पर बड़े चाय के बागान है। इस बार के विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान होने हैं और मतगणना 04 मई 2026 को होगी।

इसे भी पढ़ें: Tamulpur Assembly Election 2026: तामुलपुर क्यों बनी 'Prestige Battle'? Speaker दैमारी और Pramod Boro की साख दांव पर

राजनीतिक इतिहास

साल 1951 में बनी शिवसागर सीट पर अब तक 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा 8 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सीपीआई ने 5 बार और एक-एक निर्दलीय सीट के अलावा रायजोर दल ने भी जीत हासिल की है। साल 2021 के चुनाव में शिवसागर सीट से नए राजयोर दल के फाउंडर प्रेसिडेंट अखिल गोगोई ने जीत हासिल की थी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी को यहां से एक बार भी जीत नहीं मिली है। इसलिए यह चुनाव भाजपा के लिए खाता खोलने का मौका हो सकता है। इस सीट पर मुसलमानों का भी प्रभाव है और करीब 17% का वोट बैंक बनाते हैं। इसलिए इस सीट से जीत हासिल करने के लिए मुस्लिम वोटर्स का साथ होना जरूरी हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टी एजीपी के लिए यह विधानसभा चुनाव अपना खाता खोलने का बड़ा मौका है। क्योंकि दोनों साथ में है।

प्रमुख खबरें

The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो

FIFA World Cup रेफरी विवाद पर Collina का पलटवार, कहा- ईमानदारी पर सवाल गलत, किसी का दबाव नहीं

आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक

ICC Hall Of Fame में Dada का नाम! Sourav Ganguly ने रचा इतिहास, फैंस हुए गदगद