Delhi: AAP कार्यालय के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईडी इस समय दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी का जिक्र करते हुए दिल्ली बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने कहा, ''उन्होंने लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। करोड़ों रुपये का एक्साइज पॉलिसी घोटाला दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर किया गया. सारी चर्चाएं केवल उनके आवास पर की गईं।” 

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह पर ED की रेड पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज, बोले- यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें

BJP का आरोप

भाजपा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साफ तौर पर कहा कि देश और दिल्ली की जनता जानती है कि शराब घोटाले के मुख्य सरगना अरविंद केजरीवाल है, उन्हीं के इशारे पर दिल्ली में ये शराब घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की साढ़ेसाती कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल पर भी असर कर रही है। आज संजय सिंह के यहां भी जांच एजेंसियों ने छापा मारा है। उन्होंने बताया कि 3 तथ्य बहुत ही चिंताजनक है- एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने कबूला है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर शराब कारोबारियों की एक बैठक हुई। वहां कमीशन तय हुआ।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द