सत्येंद्र जैन के वीडियो पर भाजपा ने उठाए सवाल, गौरव भाटिया बोले- ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है AAP

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन जेल कोठरी में कथित तौर पर मालिश कराते और आगंतुकों का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा ने साफ तौर पर केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने साफ तौर पर दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है। उन्होंने कहा कि सुबह से तमाम मीडिया चैनल एक वीडियो दिखा रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये आम आदमी पार्टी नहीं है। ये बदनाम, दाम पार्टी है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी मैदान में उतरने के बाद पहली बार पति रवींद्र जडेजा पर बोलीं रीवाबा, विपक्ष पर भी साधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के काले धन की जो तिजोरी है। उस काले धन की तिजोरी का एक पासवर्ड है और वह पासवर्ड सत्येंद्र जैन के पास है। अगर मसाज और चंपी नहीं करवाएंगे तो काली कमाई अरविंद केजरीवाल कैसे इस्तेमाल करेंगे? वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के मंत्री सत्येंद्र जैन मनीलॉन्ड्रिंग मामले में 5 महीने से जेल में हैं। जेल में सत्येंद्र जैन वो सुविधाएं उठा रहे हैं जिसकी कानून अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले कहते थे कि हम तो कट्टर ईमानदार हैं, लेकिन ये तो कट्टर भ्रष्टाचारी निकले। जेल में भी वसूली कंपनी चालू है, जेल के अंदर भी ये लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर