जमात-ISI से कनेक्शन, जॉर्ज सोरोस की प्रतिनिधि, अमेरिका में राहुल के पास बैठीं सुनीता विश्वनाथ को लेकर बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2023

राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के तीन शहरों के दौरे पर पहुंचे हैं। वह 4 जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक सभा के साथ अपनी यात्रा समाप्त करने वाले हैं। राहुल गांधी लगातार वहां केंद्र सरकार और बीजेपी को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। सीमा मुद्दे से लेकर देश में अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर राहुल बीजेपी पर हमलावर हैं। वहीं बीजेपी ने अब राहुल की अमेरिका यात्रा से जुड़ा एक बड़ा दावा किया है। बीजेपी मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्विट करते हुए 'थिंक टैंक' के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी के बगल में बैठी महिला सुनीता विश्वनाथ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है, 2024 के चुनाव परिणाम लोगों को आश्चर्यचकित करेंगे, राहुल गांधी ने अमेरिका में किया दावा

अमित मालवीय ने बताया कि वह और कुछ नहीं बल्कि जॉर्ज सोरोस की प्रतिनिधि हैं, जिन्होंने विपक्षी नेताओं, थिंक टैंक, पत्रकारों, वकीलों और कार्यकर्ताओं के एक नेटवर्क के माध्यम से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए $1 बिलियन का वादा किया है। ड़ट्स को कनेक्ट करें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के विपक्ष के नेता इस हद तक समझौता कर रहे हैं। अमेरिकी एक्टिविस्ट सुनीता विश्वनाथ वही हैं जिन्हें तीन साल पहले अयोध्या में एंट्री से रोक दिया गया था।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर