राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, हरदीप पुरी बोले- हिंदू भावनाएं आहत हुई

By अंकित सिंह | Mar 20, 2024

राहुल गांधी की "शक्ति के खिलाफ लड़ाई" वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस नेता के खिलाफ भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को शब्दशः पढ़ा और चुनाव आयोग के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुति दी। राहुल गांधी ने रविवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ‘‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं...एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है...सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है... हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।’’ वि

इसे भी पढ़ें: राहुल के शक्ति वाले बयान पर Amit Shah का वार, बोले- मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं देश की महिलाएं

मोदी ने बनाया सियासी मुद्दा

राहुल के बयान को लेकर मोदी अपने हर बयान में विपक्ष पर वार कर रहे हैं। मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर मुंबई की रैली में ‘शक्ति’ के विनाश का बिगुल फूंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी ‘शक्ति’ का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ाई ‘शक्ति के विनाशकों’ और ‘शक्ति के उपासकों’ के बीच है तथा चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन ‘शक्ति’ का विनाश करने वाले हैं और किसे ‘शक्ति’ का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज भी मैं शक्ति की उपासना करता हूं, देश के कोटि-कोटि लोग हिंदू धर्म की इस शक्ति के उपासक हैं। मेरे लिए देश की नारी शक्ति, इसी शक्ति का प्रतिबिंब है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘इंडी अलायंस’ के लोग इस ‘शक्ति’ को ‘कुचलना और तबाह’ करना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub