भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ का चंदा, कांग्रेस को मिले 148 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

 नयी दिल्ली। भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रुपये चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रुपये हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गयी थी।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को ही ले आओ, कांग्रेस कुछ तो करके दिखाओ

एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रुपये मिलने की घोषणा की।’’ एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा