भाजपा ने राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के अनावरण पर विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

नयी दिल्ली|  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को नये संसद भवन के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के अनावरण पर विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना को राजनीति से प्रेरित करार दिया।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल एक और निराधार आरोप लगा रहे हैं, जिससे उनके राजनीतिक मकसद की बू आती है।’’ उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भवन को संसद प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अनावरण समारोह पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों को प्रशासनिक प्रक्रिया को समझना चाहिए। संसद के डिजाइन से लेकर कोष और निर्माण पर्यवेक्षण तक पूरा काम शहरी विकास मंत्रालय के दायरे में आता है।’’ बलूनी ने कहा कि इसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने किया था।

प्रमुख खबरें

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए