भाजपा ने की प्रत्याशियों की सूची जारी, सिंधिया समर्थकों सहित कांग्रेस के बागीयों को दिया टिकिट

By दिनेश शुक्ल | Oct 06, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार शाम मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनावों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची में मध्य प्रदेश की 28 और तेलंगाना राज्य की एक विधानसभा सीट के प्रत्याशी का नाम शामिल है। मध्य प्रदेश में विधायकों के निधन से खाली हुई जौरा, आगर और ब्यावरा विधानसभा सीट पर नए प्रत्याशियों और बाकी 25 सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों और कांग्रेस के बागी विधायकों को टिकिट दी गई है। वही जौरा से सुबोदार सिंह राजौधा, आगर से मनोज उँटवाल और ब्यावरा से नारायण सिंह पवार को टिकिट दी है। 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी

ग्वालियर- प्रद्युम्न सिंह तोमर,  सिंधिया समर्थक

डबरा- इमरती देवी, सिंधिया समर्थक 

बमोरी- महेंद्र सिंह सिसोदिया, सिंधिया समर्थक

सुरखी- गोविंद सिंह राजपूत, सिंधिया समर्थक 

सांची- प्रभुराम चौधरी, सिंधिया समर्थक 

सांवेर- तुलसीराम सिलावट, सिंधिया समर्थक

सुमावली- एदल सिंह कंषाना, सिंधिया समर्थक

मुरैना- रघुराज सिंह कंषाना, सिंधिया समर्थक 

दिमनी- गिर्राज दंडौतिया, सिंधिया समर्थक

अम्बाह- कमलेश जाटव, सिंधिया समर्थक 

मेहगांव- ओपीएस भदौरिया, सिंधिया समर्थक

गोहद- रणवीर जाटव, सिंधिया समर्थक

ग्वालियर पूर्व- मुन्नालाल गोयल, सिंधिया समर्थक

भांडेर- रक्षा संतराम सरौनिया, सिंधिया समर्थक 

करेरा- जसमंत जाटव छितरी, सिंधिया समर्थक 

पोहरी- सुरेश धाकड़, सिंधिया समर्थक

अशोकनगर- जजपाल सिंह जज्जी, सिंधिया समर्थक 

मुंगावली- बृजेंद्र सिंह यादव, सिंधिया समर्थक

हाटपिपल्या- मनोज नरायण चौधरी, सिंधिया समर्थक

अनूपपुर- बिसाहूलाल सिंह, कांग्रेस बागी

बदनावर- राजवर्धन सिंह, कांग्रेस बागी

सुवासरा- हरदीप सिंह डंग, कांग्रेस बागी

मलहरा- प्रद्युम्न सिंह लोधी, कांग्रेस बागी

नेपानगर- सुमित्रा देवी कास्डेकर, कांग्रेस बागी

मंधाता- नारायण पटेल, कांग्रेस बागी

जौरा- बनवारीलाल शर्मा, निधन, भाजपा प्रत्याशी सुबेदार सिंह राजौधा

आगर- मनोहर ऊँटवाल, निधन, भाजपा प्रत्याशी मनोज उँटवाल

ब्यावरा- गोवर्धन दांगी, निधन, भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पवार

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस