मिशन 2022: भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र के प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजक के नामों का किया ऐलान

By राजीव शर्मा | Aug 05, 2021

मेरठ। भाजपा का मिशन 2022 शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम क्षेत्र) मोहित बेनीवाल ने बुधवार को पार्टी के पश्चिम क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों के तहत विभिन्न 22 प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजको के नामों का एलान करते हुए सूची जारी कर दी।पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक भाजपा कानूनी एवं विधि प्रकोष्ठ में मेरठ के डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता एडवोकेट संयोजक तथा मुजफ्फरनगर के सुरेंद्र कुमार मलिक व सहारनपुर के राजेश भारद्वाज व मेरठ के एडवोकेट सतीश बालियान सहसंयोजक बनाए गए हैं। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में मुजफ्फरनगर के अशोक बाटला संयोजक तथा नोएडा के नितिन गुप्ता, मेरठ के डॉ तनुराज सिरोही व रामपुर के डॉक्टर विकास शुक्ला सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। व्यावसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक मेरठ के कमल दत्त शर्मा को बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ महायोजना: 2031 में बढ़ेगा शहर का क्षेत्रफल, विकास को लगेंगे पंख 

बुनकर प्रकोष्ठ में मेरठ के इंद्रजीत कोरी संयोजक, हापुड़ के ओमप्रकाश कोरी, मुरादाबाद के दिलशाद हुसैन तथा नोएडा के अशोक कोरी सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। मुरादाबाद के भजन लाल पाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक, शामली के डॉक्टर धर्मपाल सिंह, मेरठ के डॉक्टर संजय भटनागर, हापुड़ के डॉक्टर बिशन सिंह तोमर सह संयोजक नामित किए गए हैं। पंचायत प्रकोष्ठ में बागपत के नीरज शर्मा को संयोजक, गाजियाबाद के कृष्णवीर सिंह प्रमुख, मुजफ्फरनगर के रोहन त्यागी और शामली के अरविंद कुमार सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं। मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक मुरादाबाद के नरेंद्र पाल कश्यप को बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डॉक्टर सतेंद्र कश्यप, हापुड़ के ताराचंद केवट और सहारनपुर के प्रवीण कश्यप सह संयोजक बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज