Jammu Kashmir Elections 2024 । भाजपा ने जारी की पहली सूची, 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में आम आदमी पार्टी ने सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पुलवामा से फैज़ अहमद को टिकट

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए भाजपा ने 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे व आखिरी चरण के तहत एक अक्टूबर को मतदान होगा। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के 265 तालुकों में सूखा, जमीनी जायजा लेने 8 अक्टूबर को पहुंचेगी Central Team

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया