BJP ने लोक सभा चुनाव के घोषणा पत्र का उड़िया संस्करण जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार पार्टी घोषणापत्र के उड़िया संस्करण को यहां जारी किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पार्टी प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती पार्टी घोषणा पत्र का उड़िया संस्करण जारी करने के मौके पर मौजूद थे। 

तोमर ने कहा कि केंद्र की मुफ्त राशन योजना को अगले पांच साल तक बढ़ाया जाएगा, तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाई जाएंगी, प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार किया जाएगा और हर घर तक पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा ओडिशा में सरकार बनाती है, तो हम केंद्रीय घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को राज्य में लागू करेंगे। वर्तमान सरकार ने ओडिशा में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की है, जिसके कारण प्रवासी श्रमिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के कई क्षेत्रों में किसानों का BJP उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन

सामल ने दावा किया कि मोदी सरकार पूरी तरह से महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए समर्पित है। मोदी सरकार ने 2014 और 2019 में चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा घोषणापत्र के उड़िया संस्करण के साथ हर घर तक पहुंचेगी।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान