BJP ने हटाईं आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें, आतिशी का आरोप, अब CM रेखा गुप्ता ने दिया जवाब

By अंकित सिंह | Feb 24, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दलित विरोधी और सिख विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया है। आतिशी के नेतृत्व में आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा की नई सरकार ने सीएम कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दीं। आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज देश को अपना दलित और सिख विरोधी चेहरा दिखाया है। 

AAP विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि सीएम कार्यालय से डॉ. बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसको स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने गैरजिम्मेदाराना बताया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह एक शिष्टाचार संबोधन था। आपको इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था। विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारू रूप से चले। AAP सदन को बाधित करने के इरादे से आई है। सदन की गरिमा बनाए रखें। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, आप के आरोपों पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि इन आप-दा लोगों का एक ही काम है- दिल्ली में विकास नहीं करना। उनके पास 10 साल का समय था। लेकिन उन्होंने दिल्ली में हालात बदतर कर दिये।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता समेत अन्य विधायकों ने ली शपथ, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि आज भी उन्होंने सदन की गरिमा को ठेस पहुंचायी। सदन दिल्ली की जनता के विश्वास पर आधारित है। उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। मैं आप-दा और पूरे विपक्ष से कहना चाहूंगा कि काम करें ताकि दिल्ली में विकास हो, अगर अच्छे सुझाव आएंगे तो हम उसे स्वीकार करेंगे। दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने में हमारी मदद करें। तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि कोई तस्वीर नहीं हटाई गई है। वे कहीं से भी तस्वीरें लाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अन्ना हजारे के (विरोध प्रदर्शन) से की थी... हमने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल ही झूठ बोलने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। लेकिन वह (दिल्ली विधानसभा एलओपी, आतिशी) उनसे आगे हैं।

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप