कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने दिया जवाब, सीआर पाटील बोले- पीएम मोदी ने नहीं किया है कोई रोड शो

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

कांग्रेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आज बड़ा आरोप लगा रही है। दरअसल, गुजरात में दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। इसी को कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने कहा है कि वोट डालने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई घंटे तक का रोड शो किया है जो कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। लेकिन भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोई रोड शो नहीं किया है और ना ही उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन किया है। भाजपा की ओर से गुजरात में पार्टी अध्यक्ष सीआर पाटील सामने आए। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने PM पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, पवन खेड़ा बोले- डरा हुआ है चुनाव आयोग

खेड़ा ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या हो रही है और इसमें प्रधानमंत्री शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की चुप्पी को माफ नहीं किया जा सकता। इसके अलावा ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं होती है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीवीआईपी है। वह कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें माफ कर दिया जाता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर