BJP-RSS नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार भारत के DNA में है : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

रायगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नफरत फैला रहे हैं जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई। रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘भविष्य की पीढ़ी के लिए एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां नफरत और हिंसा न हो।’’ कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘‘वर्तमान में, देश के हर कोने में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को उनकी के आधार पर पसंद नहीं करते हैं जबकि कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को अन्य राज्यों से संबंधित होने के आधार पर पसंद नहीं करते हैं। ऐसे विचार देश को कमजोर करेंगे।’’ 

लड़की ने गांधी से यह भी कहा कि वह ‘‘मोहब्बत का हिंदुस्तान’’ चाहती है क्योंकि वह भारत से बहुत प्यार करती है। सेना में भर्ती की ‘अग्निवीर’ योजना की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि 1.50 लाख युवाओं को न्याय मिले। उन्होंने कहा, ‘‘सभी रक्षा ठेके (उद्योगपति गौतम) अडाणी को दिए जा रहे हैं। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई और मुझे अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा गया। मुझे उनके घर की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं लोगों के दिलों में रहता हूं।’’ 

अपने संबोधन के दौरान गांधी ने भीड़ को एक फोन दिखाया और कहा कि यह चीन में निर्मित है, जबकि इसे भारत में ‘‘अंबानी जैसे लोगों’’ द्वारा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन वाले और अंबानी ऐसे फोन से पैसा कमा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि यह फोन छत्तीसगढ़ में निर्मित हो।’’ गांधी ने दावा किया कि चूंकि, मीडिया किसानों की मौत, श्रमिकों की समस्याओं आदि जैसे मुद्दों को नहीं दिखाता है जबकि अडाणी और अंबानी के बच्चों की शादियों और विश्व कप क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करता है इसलिए उन्होंने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने का फैसला किया है। 

इससे पहले दिन में, राहुल ने यहां गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद यात्रा जिले में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। गांधी चौक पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा और लोग राहुल गांधी के साथ चले। राहुल कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश पार्टी प्रमुख दीपक बैज और विधानसभा में विपक्ष के नेता चरण दास महंत के साथ एक खुली जीप में सवार थे। 

कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यहां बताया कि यात्रा ओडिशा से बृहस्पतिवार को रायगढ़ पहुंची थी और दो दिन के विराम के बाद रविवार दोपहर को यह फिर से शुरू हुई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से शिकस्त मिलने के बाद इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। यह यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करने से पहले रायगढ़, सक्ती, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub