कांग्रेस की प्रेममयी और राष्ट्रवादी सोच पर भारी पड़ी भाजपा-आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा: राहुल गांधी

By अनुराग गुप्ता | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या पर लिखी गई किताब की लॉन्चिंग के साथ ही विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोकोहरम से की है। जिसके बाद उनके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'हिंदुत्व' पर बयान दिया। 

राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जन जागरण अभियान' के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज हम माने या न माने आरएसएस और बीजेपी की नफरत भरी विचारधारा है। जबकि कांग्रेस की प्रेममयी, स्नेही और राष्ट्रवादी विचारधारा है, हमें इसे स्वीकार करना ही होगा। हमारी विचारधारा अभी भी जिंदा है, जीवंत है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बैन होगी अयोध्या पर लिखी गई सलमान खुर्शीद की किताब, हिंदुत्व की बोकोहरम से की गई है तुलना 

उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा पर भारी पड़ गया है क्योंकि हमने इसे अपने लोगों के बीच आक्रामक तरीके से प्रचारित नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिन्दुस्तान में 2 विचारधाराएं हैं, एक कांग्रेस की विचारधारा और दूसरी आरएसएस की। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने नफरत फैलाने का किया है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत