'पिछले 15 सालों में MCD को भाजपा ने किया बर्बाद', मनीष सिसोदिया बोले- दिल्ली को कूड़े से करेंगे मुक्त

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक वार पटवार का दौर जारी है। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कहा कि भाजपा ने पिछले 15 सालों में दिल्ली नगर निगम को पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद किया है। आज दिल्ली में हर जगह कूड़ा देखने को मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की वजह से एमसीडी में पूरी तरीके से अव्यवस्था है। आम आदमी पार्टी एमसीडी में आई तो दिल्ली को कूड़ा मुक्त कर देगी। आपको बता दें कि एमसीडी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी में गंदगी को आम आदमी पार्टी बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली MCD चुनाव का ऐलान, 4 दिसंबर को होंगे सभी सीटों पर मतदान, 7 को आएंगे नतीजे

इसके साथ ही सिसोदिया ने यह भी कहा कि दिल्ली को कचरा मुक्त करने के लिए भाजपा के पास मजबूत इरादे नहीं है। सिसोदिया ने कहा, चार दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में लोग स्वच्छ दिल्ली के लिए ‘‘भाजपा का कचरा’’ साफ करने के लिए ‘‘झाडू’’ (आप) को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद एक इंजीनियर हैं और सावधानीपूर्वक योजना बनाते हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिल्ली से ढलाव घर और कचरे के ढेर हटाने की योजना बनायी है। सिसोदिया ने गाज़ीपुर इलाके में कूड़े के ढेर (लैंडफिल साइट) की परिधि में क्षेत्र का एक चक्कर लगाया और कुछ स्थानीय लोगों से बात की, जिन्होंने उनसे स्वच्छ पेयजल और कूड़े से आने वाली दुर्गंध आदि समस्याएं साझा कीं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर