भाजपा का दावा, मोदी सरकार ने गांवों की तस्वीर और गरीबों-किसानों की तकदीर बदल दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने आम बजट को ‘गांव गरीब किसान, झोपड़ी में इंसान’ पर केंद्रित करार देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने पिछले पांच वर्षों में गांवों की तस्वीर और गरीबों एवं किसानों की तकदीर बदलने का काम किया है। लोकसभा में ‘वर्ष 2019-20 के लिए ग्रामीण विकास तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालयों के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों’ पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हुए काम और बजट के प्रावधान किसानों की आय को दोगुना करने में निर्णायक साबित होंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- सम्मान योजना के नाम पर किया अपमान

उन्होंने आम बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनीति के शुरुआती दिनों हम‘गांव गरीब किसान, झोपड़ी में इंसान’का नारा लगाते थे और आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बजट इन्हीं पर केंद्रित है। त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में अपनी योजनाओं और नीतियों से गांवों की तस्वीर और गरीबों एवं किसानों की तकदीर बदल दी। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान पूर्वांचल के 12 जिलों और निकट में बिहार के सात-आठ जिलों में कृषि अनुसंधान का कोई संस्थान नहीं है। ऐसे में पूर्वांचल के बाबा राघवदास कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह