सिद्धू पर भाजपा का कटाक्ष- पूत कपूत बन गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2017

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें एक ‘‘कपूत’’ बताया। पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा, ‘‘सिद्धू भाजपा को अपनी मां बताते थे। उन्होंने अपनी मां को धोखा दिया जिसने उन्हें राजनीतिक मंच, नाम, प्रसिद्धि सब कुछ दिया, उन्हें तीन बार सांसद बनाया और उनकी पत्नी को एक विधायक और तत्कालीन संसदीय सचिव। भाजपा ने उन्हें केवल दिया उनसे लिया कुछ भी नहीं। दुर्भाग्य से पुत्र कपूत बन गया लेकिन मां वही रही।’’

 

उस कथित तस्वीर जिसमें सिद्धू कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष झुकते हुए दिख रहे हैं, सांपला ने कहा, ‘‘कल तक सिद्धू राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित करते थे और आज वही ‘पप्पू’ उनके राजनीतिक गुरु बन गये हैं।’'

 

प्रमुख खबरें

बांके बिहारी में भारी भीड़, प्रशासन की एडवाइजरी: नववर्ष पर दर्शन टालें श्रद्धालु

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा