केजरीवाल के नहले पर BJP का दहला, सभी के लिए बसों का किराया होगा फ्री

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में करीब सात महीने का समय शेष है और ऐसे में सभी राजनीतिक दल फ्री के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने में लगे हैं। केजरीवाल के बसों और मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त में सफर करवाने की घोषणा के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल हार के डर से इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। मनोज तिवारी ने कहा कि हम ऐसी व्यवस्था लाने की कोशिश में हैं जिसमें बस में पैसे न लगें। सभी के लिए किराया फ्री हो।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि बस, मेट्रो के लिए महिलाओं के लिए सफर फ्री होगा। इसके लिए एक हफ्ते में प्रपोजल बनया जाएगा कि इसे कब और कैसे लागू किया जाए। दो से तीन महीने के अंदर इसे लागू किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा देने से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को होने वाले घाटा की भरपाई दिल्ली सरकार करेगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह