हिंदुत्व की ISIS से तुलना पर बीजेपी बोली, कांग्रेस मकड़ी की तरह बुन रही नफरत का जाल, सोनिया अपनी चुप्पी तोड़ें

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2021

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'Sunrise over Ayodhya' पर हंगामा हो गया है। दरअसल खुर्शीद ने इस किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से की है। जिसके बाद इस मसले पर कांग्रेस को लेकर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सोनिया गांधी से चुप्पी तोड़ने की मांग की गई। गौरव भाटिया ने कहा कि हिंदुत्व की तुलना ISIS से करने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लाइन शशि थरूर जी की है? क्या ये लाइन और विचार मणिशंकर अय्यर के ही हैं केवल? ऐसा नहीं है बल्कि ये आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। ये स्पष्ट करता है कि देश के बहुसंख्यक समाज जिनका बहुत बड़ा बलिदान इस देश को अखंड और मजबूत रखने में रहा है उनतकी भावनाओं को कुचलना ही कांग्रेस की मंशा रही है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट ने महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्‍तीफा किया स्वीकार, नियुक्ति पर सिद्धू ने उठाया था सवाल

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है, 'हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से ISIS और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।' इसके तर्क में खुर्शीद ने कहा है कि हिन्दू धर्म उच्च स्तर का है।


प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत