Sanjay Singh की गिरफ्तारी पर BJP बोली- सच्चाई छिप नहीं सकती, इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब राजनीति तेज हो गई है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज एक बात साफ हो गई है कि सच्चाई छिप नहीं सकती। संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही। संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जितना भी शोर मचा लें, आज संजय सिंह की गिरफ़्तारी से पता चल गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे... संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या?

इसे भी पढ़ें: AAP पर BJP का निशाना, गौरव भाटिया बोले- शराब घोटाले के मुख्य सरगना हैं केजरीवाल, संजय सिंह पर लगाया ये आरोप

वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में आज जांच एजेंसी के छापे के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता दुविधा में हैं कि वो प्रदर्शन करें या समर्थन करें। दिल्ली कांग्रेस जहाँ अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को शराब घोटाले का दोषी मानती है वहीं कांग्रेस के बड़े नेता संजय सिंह का समर्थन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि केजरीवाल और उनके नेताओं ने शराब घोटाला किया है, अब सच सामने आ रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस किसी भी अनियमितता का समर्थन नहीं करती है, जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन एजेंसी का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द