बीजेपी ने कहा- बिहार में संजीव मिश्रा की हत्या में PFI का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार के कटिहार में उसके नेता संजीव मिश्रा की हत्या के पीछे प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का हाथ है। भाजपा ने साथ ही हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी। भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी संजीव मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने कटिहार पहुंचे।

हालांकि, भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि हत्या ‘‘पीएफआई की करतूत’’थी। सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे इस संवेदनशील जिले में संजीव मिश्रा भाजपा की मौजूदगी मजबूत कर रहे थे। इसलिए इस्लामी कट्टरपंथी संगठन पीएफआई उनसे चिढ़ा हुआ था। हमें पता चला है कि पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों संदिग्ध पीएफआई से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें