भाजपा ने कहा, राफेल मामले में दुष्प्रचार कर रहे हैं राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2018

अमृतसर। राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह इस संबंध में ‘‘दुष्प्रचार अभियान’’ की अगुवाई कर रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व के इस ‘‘अति संवेदनशील’’ मुद्दे पर राहुल देश के लोग को ‘‘भ्रमित’’ कर रहे हैं। 

 

चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रमुख इस मुद्दे पर ‘‘प्राथमिक स्कूल स्तर की चर्चा कर रहे है। यह मुद्दा उनकी समझ के स्तर के मुकाबले बहुत जटिल हैं। ’’ भाजपा नेता ने यह भी पूछा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार ने इस सौदे को अनिश्चित काल तक लंबित क्यों रखा।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष विमान के ढांचे की कीमत की तुलना पूरी तरह उपकरणों से लैस विमान के मूल्य से कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और यही कारण है कि वह इस तरह का भ्रम पैदा कर रहे हैं।

 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar