महाराष्ट्र में सरकार बनाने की संभावना तलाश रही भारतीय जनता पार्टी: पार्टी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

मुंबई| शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के बगावती तेवरों के चलते महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाडी सरकार पर आए संकट के बीच, राज्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार शाम को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने की संभावना तलाश रही है।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के कई नेताओं ने सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या हासिल करने के वास्ते आज संवैधानिक प्रावधानों पर लंबे समय तक चर्चा की।

ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के बारे में पूछे जाने पर कि यदि शिंदे दलबदल रोधी कानून से बचने के लिए विधायकों की जरूरी संख्या नहीं जुटा पाये और ऐसे में शिंदे एवं उनके समर्थक विधायक अयोग्य करार दिये गए तथा मध्यावधि चुनाव संबंधी सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी समय से पहले चुनाव के पक्ष में नहीं है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन