पाकिस्तानी पत्रकार के दावे का हवाला देकर भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति अंसारी, कांग्रेस पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

नयी दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार के उन दावों को लेकर पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें पत्रकार ने कहा था कि उसने संप्रग सरकार के कार्यकाल में पाच बार भारत की यात्रा की और यहां से एकत्रित संवदेनशील सूचनाएं अपने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध करायीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा की उस कथित टिप्पणी का भी उल्लेख किया कि उन्होंने अंसारी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा की थी और उनसे मुलाकात भी की थी।

इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की बाहों में दिखीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर

भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने (मिर्जा) अंसारी से जानकारी प्राप्त की और इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया।’’ उन्होंने कहा कि मिर्जा को आतंकवाद के मुद्दे पर एक सेमिनार को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। भाटिया ने कहा, ‘‘आईएसआई के साथ सूचना साझा करने वाले एक व्यक्ति को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया। क्या आतंकवाद को समाप्त करने की कांग्रेस की यही नीति थी? यह पार्टी की जहरीली मानसिकता है। हमारी सरकार ने आतंकवाद को उखाड़ फेंकने का सकंल्प जताया है।

दूसरी तरफ, कांग्रेस की ऐसी सोच है।’’ मिर्जा के दावे का हवाला देकर भाटिया ने कहा कि पाकिस्तानी पत्रकार को सात भारतीय शहरों की यात्रा के लिए वीजा दिया गया जबकि आमतौर पर तीन शहरों के लिए ही वीजा दिया जाता है। भाजपा प्रवक्ता ने भारत की खुफिया एजेंसी ‘रॉ’ के एक पूर्व अधिकारी के उस दावे का भी उल्लेख किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ईरान के राजदूत रहने के दौरान अंसारी ने देश के हितों को नुकसान पहुंचाया था। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई चाहती है, तो भाटिया ने कहा कि पार्टी का काम मुद्दों को उठाना है और पड़ताल करना जांच एजेसियों की जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India